Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

0
122

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान, 24 अक्टूबर। महाराजगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि आकाशी मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार छिपाए हुए है। सूचना मिलते ही महराजगंज थाना की टीम ने त्वरित छापामारी की। इस दौरान मौके से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन कुमार यादव, पिता केशोनारायण यादव, निवासी महुआरी, थाना-महराजगंज, जिला-सिवान के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके विरुद्ध पूर्व में महराजगंज थाना कांड संख्या 577/24, दिनांक 01.12.24, अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।इस संबंध में महराजगंज थाना कांड संख्या 519/25, दिनांक 24.10.25, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष महराजगंज थाना, थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जिला आसूचना इकाई सिवान के सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!