Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जब स्ट्रेचर नहीं मिला, तो इंसानियत ने उठा ली गोद में…

जब स्ट्रेचर नहीं मिला, तो इंसानियत ने उठा ली गोद में…

0
141

कुशीनगर उत्तर प्रदेश से अमित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

छठ पूजा की तैयारी में दिल्ली से बिहार जा रही बस जब कुशीनगर के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हुई, तो वहां हर तरफ़ अफरा-तफरी मच गई। चीख़-पुकार, घायल लोग, और भागदौड़ के बीच एक सिपाही ने वो किया जो शायद शब्दों में बयान करना आसान नहीं। तरयां सुजान थाने में तैनात सिपाही राधेश्याम यादव को जब पता चला कि एक मासूम बच्ची घायल हालत में तड़प रही है और मौके पर स्ट्रेचर नहीं मिला, तो उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की। बिना सोचे-समझे, बिना झिझके उस बच्ची को अपनी गोद में उठाया और दौड़ पड़े एंबुलेंस की ओर।

उनके चेहरे पर पसीना था, लेकिन आँखों में सिर्फ एक भाव — मानवता का कर्तव्य।

आज सिपाही राधेश्याम यादव की यह तस्वीर पूरे देश में वायरल हो रही है। लोग उन्हें खाकी का असली हीरो कहकर सलाम कर रहे हैं 27 लोग घायल हुए उस बस हादसे में शायद यह दृश्य सबसे मार्मिक था जब एक पुलिसवाला अपनी वर्दी से नहीं, बल्कि अपने दिल से सेवा करते हुए दिखा।कभी-कभी एक छोटी सी तस्वीर ही पूरी कहानी कह देती है कि अब भी इस दुनिया में इंसानियत ज़िंदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!