विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि- शहर से लेकर गांव तक गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। गोबर से गोधन बाबा बनाए गए और महिलाओं व युवतियों ने ओखल व मुसल से दोपहर में उनकी कुटाई कर व्रत तोड़ा। उसके बाद परंपरागत गीत गाते हुए निर्धारित स्थान पर पीड़ीया लगाया गया। एक माह तक उस स्थान पर युवतियां रात में नाटक आदि खेलती हैं ।

सुबह से गोधन कूटने तक युवतियों और महिलाओं ने भाइयों के दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखा। दोपहर में शुभ मुहूर्त में परंपरागत गीत गाते हुए गोधन भगवान की विधि विधान से पूजा की गई। गोधन बाबा को कूटने के बाद गोबर से बने गोवर्धन के गोबर को ले जाकर पीड़ीया लगाई। माहात्म्य यह है कि गोवर्धन पूजा के बाद शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इसको लेकर महिलाएं मांगलिक गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत करती हैं।