Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा पुलिस ने 2024–25 के शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

बगहा पुलिस ने 2024–25 के शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

0
204

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। आज दिनांक 21 अक्तूबर 2025 को पुलिस जिला बगहा के पुलिस केंद्र परिसर में पुलिस स्मारक दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024-2025 के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने किया। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया और सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में श्री सरोज ने कहा कि पुलिस बल के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश और जनता की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। उनका त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान तथा नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में शहीदों के प्रति श्रद्धा और गर्व की भावना व्याप्त थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!