Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मधुबनी में बच्चों ने उल्लास और उमंग के साथ मनाई दीपावली

मधुबनी में बच्चों ने उल्लास और उमंग के साथ मनाई दीपावली

0
192

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मधुबनी। पूरे देश में दीपावली का पर्व इस बार भी धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। रोशनी, खुशियों और अपार ऊर्जा से भरे इस पर्व की चमक मधुबनी गांव में भी देखने को मिली। दीपों की जगमगाहट और बच्चों की हंसी ने पूरे गांव का माहौल रोशन कर दिया। गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने घरों और आंगनों को दीयों से सजाया तथा रंगोली बनाकर दीपावली का स्वागत किया।  शाम ढलते ही आसमान में पटाखों की आवाज़ गूंज उठी और हर ओर रोशनी का उत्सव फैल गया। बच्चों ने रंग-बिरंगे पटाखे फोड़कर खूब आनंद लिया।

शौर्या पांडेय, प्रज्ञा कुमारी, अनन्या पांडेय और आयुष कश्यप जैसे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर दीये जलाए और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्सव की ऊर्जा से पूरा मधुबनी गांव रोशनी और उमंग में डूब गया। दीपावली के इस पर्व ने एक बार फिर लोगों को यह संदेश दिया कि अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की सदा विजय होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!