Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा के नाम पर 10 लाख की...

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा के नाम पर 10 लाख की ठगी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

0
174

उत्तर प्रदेश से अमित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

गोरखनाथ थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा कराने के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।ठगों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में दर्ज 20 आपराधिक मुकदमे हैं। थाना गोरखनाथ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अंकुर सिंह पुत्र मोलहू सिंह निवासी ललितापुरम कॉलोनी थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर है। आरोपी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 114/2025, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादी की तहरीर पर दर्ज इस प्रकरण में अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार किए, नकली आधार और पैन कार्ड दिखाकर जमीन एग्रीमेंट के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!