इको फ्रेंडली दिवाली मना कर दें पर्यावरण संरक्षण का संदेश : शिक्षक सुनिल

0
7

दीपावली के अवसर पर शिक्षिका और बच्चों ने बनाई रंगोली

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार 18 अक्टूबर शनिवार,

दीपावली के अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी भगड़वा एवं राजकीय मध्य विद्यालय लक्षनही में शिक्षिका शिल्पा वर्मा और निशा कुमारी, सृष्टि केशरी आदि शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए रंगोली बनाया। उक्त जानकारी विद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ देखने वाले वरीय शिक्षक सुनिल कुमार ने दिया। शिक्षक ने आगे बताया कि प्रधानाध्यापक जीतेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में दोनों विद्यालय में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए जागरूकता फैलाते रहने वाले शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि लोग इको फ्रेंडली दीपावली मनाए ताकि प्रदूषण कम हो और पर्यावरण संरक्षित हो। पर्यावरण के संरक्षण से ही जीवन स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होगा। दीपावली में पटाखे छोड़ते समय तथा दिये जलाते समय सावधानी बरतना आवश्यक होता है। बच्चे, युवा किसी भी व्यक्ति, वृद्ध, आमजन, जीव जन्तु के साथ प्रैंक में शरारत न करें। तेज व कर्कश आवाज वाले पटाखे न छोड़ें इससे ध्वनि प्रदुषण के साथ-साथ छोटे बच्चों, वृद्ध तथा ह्रदय संबंधित रोगियों को समस्या होगी।


रंगोली कार्यक्रम के अवसर पर जीतेन्द्र शर्मा, शिल्पा वर्मा, करुणा शंकर दुबे, रंजन पासवान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सृष्टि केशरी, योगेंद्र प्रसाद, निशा कुमारी, सुभाष भारती, अरविन्द चौधरी, अनीता देवी, अनीता यादव सिम्पी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here