Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा सत्संग भजन कार्यक्रम में इको फ्रेंडली दीपावली मनाने...

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा सत्संग भजन कार्यक्रम में इको फ्रेंडली दीपावली मनाने पर जोर

0
146

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद – थाना क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की देर शाम सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ समवेत स्वर में हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। संजय कुमार फार्मासिस्ट ने कहा कि हनुमान जी महाराज कलयुग के साक्षात देवता हैं। सकारात्मक सोच का हमारे जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है ।स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी ने कहा कि इस साप्ताहिक सत्संग में भाग लेने से मन को शांति मिलती है ।सत्य की संगति ही सत्संग है। फौजी रितेश भदौरिया ने कहा कि आस्था निष्ठा और विश्वास को ही भक्ति कहते हैं। फौजी विश्वजीत ने माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म कहा। भक्त डब्लू सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा लावारिस दिव्यांगजनों को घूम-घूम कर भोजन दिया जाता है जो एक सराहनीय पहल है ।

भूले भटके लोगों को उनके परिजनों से भी मिलवाया जाता है। प्रोफेसर अनुराग ने बताया कि मंगलवार का दिन हनुमान जी महाराज को समर्पित है ।धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलवार व्रत करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है, और जीवन में सुख शांति बनी रहती है। महाप्रसाद की व्यवस्था डॉ संजय कुमार, डॉक्टर शुभम प्रकाश एवं उमेश सिंह द्वारा की गई ।धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र यादव ने किया। संचालन प्रोफेसर अनुराग ने किया। इस मौके पर श्री अनन्या ट्रेडर्स के प्रबंधक छोटू गुप्ता, पुजारी संतोष उपाध्याय ,आलोक उपाध्याय ,संतोष राय, अंजु देवी, अशोक यादव, लाली देवी, शशिकांत मिश्रा, सतीश कुमार, नीरज कुमार सिंह ,गोपाल कुमार, गुड्डू कुमार, सत्येंद्र यादव, राजेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, छोटू पासवान, एवं आयुष कुमार की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी सदस्यों ने आम लोगों से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का निवेदन किया। बच्चों को विस्फोटक पटाखों से दूर रहने की सलाह दी गई। सभी सदस्यों ने पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!