Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली मुफ्त गैस रिफिल की सब्सिडी

उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली मुफ्त गैस रिफिल की सब्सिडी

0
211

उत्तर प्रदेश से अमित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

जौनपुर। शासन के निर्देश पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन और उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को ₹1500 करोड़ की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहां देखा गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने लगभग 150 लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी और सरोजा देवी, शकुंतला, शांति, आरजू बानो, शाहिदा बानो, उषा सहित अन्य को सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।जानकारी के अनुसार जिले में कुल 4,03,934 लाभार्थी इस योजना से जुड़े हैं। इनमें से 15 अक्टूबर तक 44,087 लाभार्थियों को निःशुल्क रिफिल की सब्सिडी उनके खातों में भेजी जा चुकी है। शेष लाभार्थियों को रिफिल लेने के बाद सब्सिडी दी जाएगी।इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित मातृशक्ति को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी लोग स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें ताकि “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा मिले। उन्होंने विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने की अपील भी की।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अनेक अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!