Friday, August 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नेपाल में फल विक्रेता की पीटाई से हुई मौत, गांव में शव...

नेपाल में फल विक्रेता की पीटाई से हुई मौत, गांव में शव आते ही मचा कोहराम।

0
180


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड नंबर 6 चैनपुर नवका टोला निवासी स्वर्गीय छोटू महतो के 50 वर्षीय पुत्र मोहन महतो की मौत पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा शहर में हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही वार्ड नंबर 5 निवासी स्वर्गीय भिखारी महतो के पुत्र रीठा महतो भी मोहन महतो के साथ पोखरा नेपाल में रहता था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रीठा महतो ने मोहन महतो की पिटाई कर दी जिसकी मौत इलाज के दौरान पोखरा नेपाल में हो गई।
शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पोखरा नेपाल में फल विक्रेता मोहन महतो की मौत हुई है।

इस बाबत उमेश महतो द्वारा नेपाल पोखरा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और रीठा महतो को नामजद किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि नेपाली पुलिस द्वारा संपर्क किया गया था।बहुत जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर नेपाली पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
बताते चले कि मृतक की पत्नी रंभा देवी की मौत पूर्व में ही हो गई है। मृतक को एक पुत्र भोला महतो तथा दो पुत्रियां चांद ज्योति देवी और लीलावती देवी है। इधर गांव में आक्रोश और मातम देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!