Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली...

जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

0
180

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 09-10-2025

जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पटना के पाटलिपुत्र स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने संयुक्त रूप से लिस्ट जारी की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता वाई.वी. गिरी, आर.सी.पी. सिंह, रामबली चंद्रवंशी, सीताराम यादव, अफाक हैदर, मोनाजिर हसन और किशोर कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी ने अपने वादे के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। पहली सूची में 7 सुरक्षित सीटों के अलावा 17 अति पिछड़ा, 11 पिछड़ा, 9 सामान्य वर्ग और 7 अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी समाज के हर तबके को बराबरी का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद वरिष्ठ नेता आर.सी.पी. सिंह ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

प्रमुख उम्मीदवारों की सूची

वाल्मीकिनगर: दिग्नरायण प्रसाद
लौरिया: सुनील कुमार
हरसिद्धि: अवधेश राम
ढाका: डॉ. लालबाबू प्रसाद
सुरसंड: उषा किरण
रून्नीसैदपुर: विजय कुमार साह
बेनीपट्टी: परवेज आलम
कोचाधामन: अबू अफ़ान फ़ारूक़ी
सहरसा: किशोर कुमार
दरभंगा: आर.के. मिश्रा (पूर्व डीजी)
भोरे: प्रीति किन्नर
मुजफ्फरपुर: डॉ. अमित कुमार दास
गोपालगंज: डॉ. शशि शेखर सिन्हा
रघुनाथपुर: राहुल कीर्ति सिंह
दरौंधा: सत्येंद्र यादव
मांझी: यदुवंश (वाई.वी.) गिरी (वरिष्ठ वकील)
छपरा: जे.पी. सिंह
मोरवा: जागृति ठाकुर
बेगूसराय: सुरेंद्र सहनी
खगड़िया: जयंती पटेल
बेलदौर: गजेंद्र निषाद
परबत्ता: विनय वरुण
पीरपैंती: घनश्याम दास
अस्थावां: लता सिंह
कुम्हरार: के.सी. सिन्हा
आरा: विजय गुप्ता
चेनारी: नेहा नटराज
करगहर: रितेश पांडेय
गोह: सीताराम दुखारी
इमामगंज: डॉ. अजीत कुमार
बोधगया: लक्ष्मण मांझी

इस अवसर पर संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान, पार्टी प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, राजीव रंजन, तारिक चंपारणी और अनुकृति समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन सुराज पार्टी ने संकेत दिया कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें शेष सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!