विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने स्थानीय सुरेंद्र गुप्ता के निवास पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आयोजन में भाग लेते हुए कहा कि पूर्व जन्म के पुण्य जब एकत्रित होते हैं तो घर में ऐसे यज्ञ का आयोजन होता है। प्रख्यात कथावाचक भागवताचार्य पंडित सौरभ तिवारी अग्निहोत्री महाराज जी की रसभरी कथा से श्रोताओं का मंत्रमुग्ध होना उनकी विद्वता का प्रमाण है।

दिन में यज्ञाचार्य पंडित धीरज तिवारी, पंडित विष्णु मिश्रा, पंडित चिंतामणि मिश्रा, एवं मनीष मिश्रा द्वारा पारायण पाठ एवं पूजाअर्चन प्रभावकारी ढंग से कराया जाना अद्भुत है। सायं कालीन कथा में महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है, यह नारी शक्ति के जागरूकता का प्रमाण है। आज की कथा में भगवती पार्वती के भ्रम की स्थिति को भ्रमणशील श्री राम द्वारा खंडित किया गया। इस अवसर पर शशांक मणि त्रिपाठी, एडवोकेट प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार गुप्ता, गुलाब सैनी, राम दुलारे, रामाशीष गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






