Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भीतहा पुलिस ने कई वारंटियों को दबोच, न्यायालय भेजा

भीतहा पुलिस ने कई वारंटियों को दबोच, न्यायालय भेजा

0
161

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भीतहा (प. चंपारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने 07 एवं 08 अक्टूबर 2025 को छापेमारी अभियान चलाकर कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में मलाही टोला गांव के बिहारी चौधरी, खजान्ति चौधरी (दोनों पिता नेता चौधरी), शम्भू चौधरी (पिता केश्वर चौधरी) तथा मुरारी चौधरी (पिता राजवंशी चौधरी) शामिल हैं।
इसके अलावा ग्राम हथुअहवा से विनय कुशवाहा (पिता हरिशंकर कुशवाहा), देवीलाल कुशवाहा (पिता रघु कुशवाहा), रघु कुशवाहा (पिता डोमा महतो), राजेंद्र गोंड (पिता स्वामीनाथ गोंड), मोहन राम (पिता भगाली राम) तथा बिगा राम (पिता मुखलाल राम) को भी गिरफ्तार किया गया।
वहीं ग्राम झवठिया से लालबाबू शर्मा (पिता राममिलन शर्मा) को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!