Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए बैनर और पोस्टरों को हटाने का शुरू...

राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए बैनर और पोस्टरों को हटाने का शुरू हुआ अभियान

0
114

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद थाना क्षेत्र में राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए बैनर और पोस्टरों को हटाने का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान थानध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया। वाल्मीकि नगर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जगह-जगह लगे राजनीतिक पोस्टर, बैनर और झंडों को हटाया गया।
सार्वजनिक स्थलों, बिजली के खंभों और दीवारों पर लगाई गई प्रचार सामग्री को हटाया गया।
इस बाबत वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाल्मीकि नगर क्षेत्र में यह साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति लगाए गए किसी भी बैनर या पोस्टर को हटाया जाएगा और यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी ताकि चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!