संविधान और न्यायपालिका पर हमला बताया, दोषियों पर कार्रवाई की मांग – प्रमोद सिंह

0
1

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश पर कांग्रेस ने जताया रोष

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंगलवार को बगहा स्थित त्रिलोकी आश्रम कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने इस घटना को भारतीय संविधान और उसकी आत्मा पर सीधा प्रहार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला सामाजिक न्याय, समता और दलितों के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने की साजिश है। लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने वाला यह कृत्य न केवल शर्मनाक है, बल्कि न्यायपालिका की गरिमा पर भी गहरी चोट है।

प्रमोद सिंह ने रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए कहा कि आज देश में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब वर्गों को एक योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें समाज के वंचित वर्गों की हिस्सेदारी और अधिकार छीनने की नीति पर काम कर रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में नफरत और हिंसा का माहौल जानबूझकर फैलाया जा रहा है, जिससे सामाजिक विभाजन और असमानता बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि जस्टिस गवई पर हमले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी संविधान, न्यायपालिका और सामाजिक समरसता पर होने वाले किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रामशंकर दूबे, नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, राजद नेता दीपक शुक्ला, संदीप साहनी उर्फ गोलू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here