Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शरद पूर्णिमा की नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन पर...

शरद पूर्णिमा की नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन पर जोर

0
509

लल्लू पटेल वाल्मिकीनगर / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर – भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 147 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी आकाश कुमार ,कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार सिंह, स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद, निर्माता एचेल थारू, फाइटर जयदेव कुमार, अभिनेता चंद्रभान कुमार, सत्येंद्र सिंह सुमन सिंह ,एवं सीताराम शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि आकाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग खतरे की घंटी बजा रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हेतु विगत 12 वर्षों से निरंतर यह महा आरती होती आ रही है। कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार ने कहा कि संगम तट पर होने वाली यह महा आरती वाल्मीकि नगर की एक पहचान है। इस नदी में विष्णु भगवान शालिग्राम के रूप में पाए जाते हैं। समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि संस्था द्वारा विगत 13 वर्षों से लावारिस दिव्यांगजनों की सेवा की जा रही है। निर्माता एचेल थारू ने कहा कि थरुहट के कलाकारों को भी इस संस्थान द्वारा एक मंच प्रदान किया जाता है । फाइटर जयदेव कुमार ने कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन संगम तट पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने का सौभाग्य सबको नहीं मिलता। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर इस महा आरती के माध्यम से प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाता है।

आगे उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ है। इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं। साथ ही चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने का विशेष महत्व है। इस मौके पर रेखा थापा, अर्पिता कुमारी, आचार्य पंडित रामेश्वर मिश्रा, हीरी मती देवी, श्याम कुमार, राहुल शर्मा, कुमार फाउंडेशन के धर्मेंद्र कुमार, सनी यादव, मनीष चौहान, अर्पिता सिंह, पंडित रामेश्वर मिश्रा, समाजसेवी तापस टैगोर,आदि की भूमिका सराहनीय रही। संस्था के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु फौजी संतोष कुमार थापा, फौजी विद्यासागर राणा, धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, भक्त श्री कृष्णा पांडे, कथाकार एम.शफी, वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट के सीईओ राजेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार, एवं शंकर वाटिका के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की भूरि भूरि प्रशंसा हुई।

विविध क्षेत्र में विशिष्ट सामाजिक योगदान हेतु कुमार फाउंडेशन के संस्थापक आकाश कुमार, कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार, निर्माता एचेल थारू,अभिनेता चंद्रभान कुमार , सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी,समाजसेवी संगीत आनंद, महिला समाज सेवी अंजु देवी, फाइटर जयदेव कुमार, हिरिमती देवी एवं धर्मेंद्र कुमार आदि नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित हुए। संचालन संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन फाइटर जयदेव कुमार ने किया। कथा पूजा एवं हवन द्वारा पंडित रामेश्वर मिश्रा ने विश्व शांति की कामना की। गंगा मैया की जय, नारायणी गंडकी माता की जय, वाल्मीकि धाम की जय, पर्यावरण की रक्षा , मानव रक्षा आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!