उत्सव भवन में शरण लिए हैं महादलित परिवार।

0
33


मामला धोकराहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के महादलित परिवारों का।


घर द्वार खेत खलिहान सब कुछ डूबा हुआ है बारिश की पानी में।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


पिछले दिन की बारिश ने प्रलय मचा दिया है। जिसका जीता जागता सबूत धोकराहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 5 के महादलित परिवार हैं। जो जल जमाव के कारण विवाह भवन में शरण लिए हुए हैं।
लखन धागड राजकुमार धागड धर्मेंद्र धागड अजय धागड रामाश्रय धागड प्रेम धागड उपेंद्र धागड मोहित धागड़ दीनानाथ धागड संजय धागड मीना मुसमात आशिया देवी राम सती देवी गोली देवी मरछिया देवी बचिया देवी दुखिया देवी कुंती देवी राम रतिया देवी आदि 40 से अधिक परिवार के बच्चे बूढ़े जवान स्त्री पुरुष माल मवेशी सहित विवाह भवन में डेरा जमाए हुए हैं।
इनका आरोप है कि इस विपदा की घड़ी में शिवाय वार्ड सदस्य अंबिका ठाकुर के कोई भी जनप्रतिनिधि विधायक सांसद अधिकारी उनकी खोज खबर लेने नहीं पहुंचा है। उनके समक्ष रहने की समस्या है भोजन की समस्या है और मवेशियों के लिए चारा पानी की विकराल समस्या है। उनका कहना है कि सिर्फ चुनाव के समय लोग आते हैं। वोट ले लेते हैं और जीतने के बाद संकट की घड़ी में गायब हो जाते हैं।
वार्ड सदस्य अंबिका ठाकुर ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने अंचलाधिकारी मझौलिया को दे दिया है। अंचल अधिकारी ने राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार मिश्रा को भेज कर विपदा का आकलन करा लिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। इधर पीड़ित परिवार सरकार से भोजन सामग्री प्लास्टिक शीट मोमबत्ती दिया सलाई आदि की मांग कर रहे हैं।
इधर जन सुराज नेता मनीष कश्यप पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर कर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन से बातचीत कर बहुत जल्द सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here