Thursday, May 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

0
105


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हो गया।
माई स्थान बखरिया सोनार टोली मैं आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा व कोषाध्यक्ष जय नाथ साह सहित सभी पूजा समिति सदस्यों के दिन रात के परिश्रम त्याग समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए बखरिया पंचायत की मुखिया कमल पति देवी और मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी एक बाली राम द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए उनको अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष कोषाध्यक्ष और सदस्यों की सेवा भावना ईमानदारी पूर्वक किया गया प्रयास और भक्ति भावना की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। संपूर्ण शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूजा पाठ की व्यवस्था कार्यक्रम की व्यवस्था और साथ ही साथ अतिथि स्वागत तथा कुशलता पूर्वक शांति व्यवस्था बनाए रखना साफ सफाई की व्यवस्था करना अपने आप में बहुत बड़ी चीज है। समाज को इन लोगों से प्रेरणा लेकर अपने पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करते हुए व पर्व त्योहारों को पूरे श्रद्धा भाव से मनाना चाहिए तथा तन मन धन से सहयोग करना चाहिए। उन्होंने पुरे पंचायत की तरफ से आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।


इधर उत्कृष्ट कला कौशल के लिए रामलीला मंडली के कलाकारों को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष जय नाथ साह वार्ड सदस्य अजय कुमार साह सोमेश्वर शाह किशोरी शाह अभय कुमार रामनरेश पासवान अरुण सिंह सुनील सिंह तारकेश्वर सिंह विकास कुमार टूना कुमार रामेश्वर प्रसाद बाबूलाल शाह लाल बाबू शाह नंदलाल शाह नगीना राम विकेश कुमार आदित्य सिंह राहुल कुमार अजय कुमार प्रिंस मिश्रा सहित सभी श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन समिति द्वारा मुखिया कमल पति देवी और मुखिया प्रतिनिधि एक बाली राम को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!