विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने वरिष्ठ शिक्षक ठा०रामाधार सिंह एवं पूर्व प्रमुख ठा०उदय प्रताप सिंह के साथ स्व०वीरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसका व्यक्तित्व चिरकाल तक स्मरण रहता है। नश्वर शरीर नहीं है , किंतु उनकी कृति सदैव समाज को प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह,मदन सिंह, सुबोध सिंह, चंद्रभूषण सिंह, आशुतोष सिंह, उमेश मिश्रा, संतोष कुमार त्रिपाठी, संतोष सिंह राठौर ,दिनेश कुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता ,विपिन बिहारी तिवारी शंभू सिंह प्रधान राम नारायण सिंह महेश ठाकुर जन्मेजय उपाध्याय अजय सिंह अरविंद शुक्ला सहित सैकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।