Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, गांव में आक्रोश

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, गांव में आक्रोश

0
198

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अभय कुमार, पिता श्री राम पंडित के रूप में की गई है।ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पहले गांव में बिजली के तार टूटकर गिरने की सूचना बिजली विभाग और स्थानीय थाना दोनों को दे दी गई थी। इसके बावजूद न तो बिजली आपूर्ति बंद की गई और न ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच अभय कुमार की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जूनियर इंजीनियर एवं विभागीय कर्मियों की घोर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद भी समय पर कार्रवाई न करना सरकारी आदेशों का उल्लंघन है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!