Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन्य सुरक्षा को लेकर वन विभाग के सभागार में अहम बैठक

वन्य सुरक्षा को लेकर वन विभाग के सभागार में अहम बैठक

0
171

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

बाल्मीकि नगर स्थित वन विभाग के सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वाल्मीकि नगर रेंजर अमित आनंद ने किया। बैठक में वनपाल , वनरक्षी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जंगल क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही साथ ग्रामीणों को जागरूक करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में रेंजर ने वन अधिकारियों को वन क्षेत्र की कड़ी निगरानी करने का दिया निर्देश । जिसमें संवेदनशील क्षेत्र में गश्त , सीमा लाइन पर गश्ती एवं निगरानी, मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए संवेदनशील गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का दिया सुझाव । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वन विभाग और प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। इससे जंगलों की रक्षा और जनसुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकेगी। हमें प्रकृति में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और संरक्षण के लिए वन्य जीवन को संरक्षित करना और वन क्षेत्रों को सुरक्षित रखना है।
इस मौके कहा कि वन विभाग के हर वनकर्मी को वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जानकार और गंभीर होना चाहिए। ये हमारा दायित्व के साथ साथ वन्यजीवों की सुरक्षा का अहम हिस्सा भी है। इस मौके पर अवैध खनन, अतिक्रमण, अवैध पातन, के रोकथाम के लिए टीमें गठित कर कठोरता से प्रभावी कार्रर्वाइ के क्रम में सतत गश्त एवं पेट्रोलिंग किए जाने के निर्देश भी दिए गए।मौके पर शामिल रहे वनपाल आशीष कुमार, सूरज कुमार राम, साधुदास, वनरक्षी शुभम कुमार,ओमप्रकाश सिंह, रंजन कुमार आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!