Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा देवी जागरण कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ...

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा देवी जागरण कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

0
228

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

जंदाहा (वैशाली) – विजया दशमी की पूर्व संध्या पर स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान सोहरथी में भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीतू रूबी इवेंट शो के देवी जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ आनन्द मोहन सिंह, वरिष्ठ सदस्य अखिलेश कुमार सिंह, टुनटुन सिंह ,करी सिंह, राम इकबाल सिंह, सोनू सिंह , विभीषण सिंह, संजय सिंह, सुधीर सिंह, नीरज सिंह एवं राहुल सिंह ने संयुक्त रूप के दीप प्रज्वलित करके किया । अध्यक्ष आनंद मोहन सिंह ने कहा कि इस गांव को प्रसिद्धि लोकप्रिय पहलवान स्वर्गीय रामसनेही सिंह ने दिलाई। वे एक राष्ट्रीय स्तर के पहलवान थे। भूमि दाता औदान सिंह की प्रशंसा की गई। जिन्होंने सात बिगहा जमीन मंदिर को दान दिया था। एस. एम राधा कृष्ण झांकी ग्रुप औरंगाबाद के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सबका मनमोह लिया। गायक धर्मेंद्र धड़कन द्वारा गाए गए भोजपुरी लोकगीतों पर देर तक तालियां बजती रही ।बिहार की लोकप्रिय गायिका नीतू रूबी के अच्छे भजनों की खूब प्रशंसा हुई। टी.डी.एस म्यूजिकल बैंड के कलाकारों ने अपने मधुर वादन से कार्यक्रम की सफलता में चार चांद लगा दिया। तेज बारिश ने भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं होने दिया। धन्यवाद ज्ञापन आनंद मोहन सिंह एवं राम इकबाल सिंह ने किया। स्वरांजलि सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा दी गई विभिन्न प्रस्तुतियां सराहनीय रही। इसे श्रोताओं ने काफी पसंद किया। इस मौके पर कलाकार तुलसी कुमार, नृत्य निर्देशक सुनील कुमार, दिलीप सिंह, रवींद्र सिंह, रामकुमार सिंह ,गौरव कुमार, अमित सिंह ,विनय सिंह, दिनेश सिंह, सरपंच पुष्पा देवी, शिक्षिका अनीता देवी, प्रद्युम्न सिंह ,पुजारी कारी सिंह, अभिनेत्री रानी कुमारी,अंशिका कुमारी, राहुल कुमार ,एवं मंटू कुमार भी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!