Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग ने विश्व वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान

वन विभाग ने विश्व वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान

0
138

वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

विश्व वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर वाल्मिकीनगर वन प्रक्षेत्र के अन्तर्गत भेड़िहारी वन परिसर से स्वस्च्छता अभियान चलाया गया भेड़िहारी चेकनाका से वनपथ के रास्तों की साफ सफ़ाई की गई।
इस अभियान में सभी वनकर्मियों ने भाग लिया और पूरे परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर रेंजर ने उपस्थित वनकर्मियों को स्वच्छता के महत्व और उसके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को स्वच्छता बढ़ाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
स्वच्छता को बढ़ावा देना हम सबका दायित्व है, क्योंकि इसे अपनाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को अपने आवास के आसपास और रहने वाले स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर वनपाल सूरज राम, वनरक्षी पिंटू कुमार पाल, राकेश कुमार, रंजन कुमार एवं वनकर्मी, भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!