Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वैदिक मंत्र उच्चारण और जय घोष के बीच खुला माता का पट।

वैदिक मंत्र उच्चारण और जय घोष के बीच खुला माता का पट।

0
189


माता दर्शन को उमड़ी भीड़, डोली यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को वैदिक मंत्र उच्चारण और जय घोष के बीच देवी मंदिरों और पूजा मंडपों के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही माता की जय घोष से पूरा वातावरण गुंजित हो गया तथा माता दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ माता मंदिरों और पूजा मंडपों में उमड़ पड़ी। सुबह में बाजे गाजे के साथ
हर्षोल्लास धूमधाम भक्ति भाव के साथ माता के शुभ आगमन को लेकर डोली यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व रविवार के अपराह्न बाद भक्तों द्वारा माता को निमंत्रण देने के लिए भक्ति भाव के साथ बिल्व निमंत्रण शोभा यात्रा निकाली गई थी।
पट खुलते ही पूजा स्थलों पर चहल-पहल शुरू हो गई और रौनक सा छा गया।
संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित दुर्गा पूजा के सचिव अनिल कुमार सिंह और उपसचिव गोलू श्रीवास्तव सर्वोदय दुर्गा पूजा समिति सेनुअरिया के अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव नवयुवक दुर्गा पूजा समिति नया बाजार मझरिया शेख के अध्यक्ष भरत राज उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता माई स्थान बखरिया सोनार टोली में आयोजित दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष जय नाथ साह मुखिया कमल पति देवी ने माता भक्तों से शांति व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति जागरण आराधना रामलीला आदि का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लगने वाले मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समिति के सदस्य गण और पुलिस प्रशासन पुरी तरह सतर्क और चौकस रहेंगे।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर माता मंदिरों और पूजा मंडपों के पास पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अराजकता फैलाने वालो और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
गौरतलब हो कि बेल निमंत्रण और डोली यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसमें आचार्य विंध्यवासिनी तिवारी आचार्य विपुल तिवारी यजमान रिंकू श्रीवास्तव मुखिया ज्योति श्रीवास्तव रंजन कुमार पटेल किरण देवी भिखारी सिंह आशा देवी दिलीप कुमार कुशवाहा राजवंती देवी सहित मुखिया सत्य प्रकाश मुखिया पति एक बाली राम पूरण दास पूर्व सरपंच मनोज पटेल आदित्य सिंह सोमेश्वर शाह पूर्व मुखिया सुरेश शाह वार्ड सदस्य उमाशंकर शाह अभय कुमार रामनरेश पासवान सुधीर शर्मा आनंद कुमार विक्की सिंह हरिशंकर शर्मा वार्ड सदस्य अजय कुमार शाह किशोरी शाह अरुण सिंह सुनील सिंह पंच रामदेव प्रसाद अनिल कुमार सुरेंद्र प्रसाद राजेंद्र प्रसाद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
बताते चले की सोमवार की रात्रि ही निशा पूजा पूरे विधि विधान के साथ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!