Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का औचक...

पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

0
178

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस कंट्रोल रूम, बगहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की गहन जांच की और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक बगहा, पुलिस निरीक्षक अंचल बगहा, थानाध्यक्ष बगहा सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समयबद्धता और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम जिले की सुरक्षा व्यवस्था का अहम केंद्र है, जहां से प्रत्येक घटना पर त्वरित कार्रवाई और समन्वय किया जाता है। ऐसे में यहां तैनात पुलिस बल को हमेशा सतर्क और मुस्तैद रहना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों से जनता के साथ सौम्य व्यवहार रखने, किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने और समस्याओं के समाधान में गंभीरता दिखाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच उसके व्यवहार और कार्यप्रणाली से बनती है, इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी के साथ निभानी होगी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की सराहना की और आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जिले के हर नागरिक को सुरक्षा का भरोसा और त्वरित न्याय मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!