मां दुर्गा क्लब पंडाल में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन

0
63

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद – थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा क्लब के सौजन्य से भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा क्लब के अध्यक्ष- चुलबुल सिंह, उपाध्यक्ष- प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, अभय कुमार गुप्ता ,सचिव- छोटेलाल सिंह , उपसचिव- कुलवंत सिंह,कोषाध्यक्ष – धर्मेंद्र कुमार सिंह , विपिन सिंह,अविनाश कुमार एवं सम्मानित सदस्य- अमित कुमार सोनू ठाकुर, नीरज कुमार और चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया तत्पश्चात फीता काटकर मंच के कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया। अध्यक्ष चुलबुल सिंह ने कहा कि मां दुर्गा क्लब गांधीनगर द्वारा विगत कई वर्षों से शारदीय नवरात्र के मौके पर पंडाल बनाकर दुर्गा माता की पूजा अर्चना की जाती है। यह पूजा पूर्ण रूपेण इको फ्रेंडली होती है। अगले वर्ष तक इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। सचिव- छोटेलाल सिंह ने कहा कि आदिशक्ति जगत जननी मां जगदंबा की पूजा करने से समस्त विघ्न बाधाओं का नाश होता है। धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दूर-दूर से आए कलाकारों द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम की प्रस्तुति हो रही है।

धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि
इस कार्यक्रम का मूल संदेश मानवता और इंसानियत का संदेश देना है। उपसचिव- कुलवंत सिंह ने कहा कि माता कभी कुमाता नहीं होती। मां भक्तों की सदैव रक्षा करती है। भक्त ब्रह्मदेव वर्मा ने कहा कि आज षष्ठी तिथि है और देवी कात्यायनी की पूजा की जा रही है। कला संस्कृति विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि मां आरोग्यता का वरदान सबको दें ,हम ऐसी कामना करते हैं। गायक डी .आनंद ने स्वरचित गीत मां दुर्गा क्लब का नारा है, मां का नाम प्यारा है, दौड़ी दौड़ी आती है मां जब भी जिसने पुकारा है गीत के माध्यम से दुर्गा माता के नौ रूपों का वर्णन किया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।आयोजन समिति द्वारा मंच संचालक रवि सिंह, गायक बाबू भैया, गायक डी. आनंद, गायिका सीमा कुमारी, गायिका सलोनी सुहानी, रिंकू राज, एंकर रवि सिंह और चंदन कुमार समेत एस.एस. म्यूजिकल ग्रुप के सभी कलाकारों को मां दुर्गा क्लब द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। गायिका सीमा कुमारी एवं गायिका सलोनी सुहानी के हिंदी भोजपुरी मनमोहक भजनों पर देर तक तालियां बजती रही। भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा, तथा निमिया के डार मैया भजन पर भक्त झूमते नजर आए।सचिव छोटेलाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 के चैत्र नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी ।

गायक बाबू भाई ने दुर्गा माता के कई मनभावन भजनों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन पर जोर दिया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे बुलंद किए गए। कन्या पूजन के लिए कन्या तभी मिलेगी जब हम बेटी को घर में जन्म देना चाहेंगे । विपिन सिंह ने कहा कि बेटे भाग्य से होते हैं और बेटियां सौभाग्य से होती है। अविनाश कुमार ने कहा कि शक्ति की उपासना का दूसरा नाम दुर्गा पूजा है। संचालन रवि सिंह , डी .आनंद, एवं धर्मेंद्र कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चुलबुल सिंह ने किया। इस मौके पर रामाशीष सिंह, रतन प्रकाश, मिथिलेश कुमार, प्रीतम कुमार, अधिवक्ता विनोद सिंह, पुजारी आचार्य पंडित विनय तिवारी, डॉक्टर सोनू कुमार, बजरंग भाई, ब्रह्मदेव वर्मा मिथिलेश कुमार सिंहा, सेवानिवृत्त फौजी भरत सिंह, अमरेश सिंह, विनोद सिंह , मिथिलेश कुमार गुप्ता, विनय श्रीवास्तव आदि की भूमिका सराहनीय रही । देर रात तक भक्ति सागर में भक्तगण डुबकियां लगाते रहे। दुर्गा माता की जय, वैष्णवी माता की जय, कात्यायनी माता की जय आदि जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। आचार्य पंडित विनय तिवारी ने शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को विराम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here