Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चमत्कार:- शारदीय नवरात्र में नीम के पेड़ से दूध की धार, श्रद्धालुओं...

चमत्कार:- शारदीय नवरात्र में नीम के पेड़ से दूध की धार, श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब

0
997

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा प्रखंड एक के खैर पोखरा गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर एक चमत्कारिक घटना प्रकाश में आई है। यहां एक नीम के पेड़ से अचानक दूध की धार बहने लगी। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में उमड़ पड़े हैं। श्रद्धालु इसे देवी-देवताओं की कृपा मानते हुए पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन में लीन हो गए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नवरात्र की सप्तमी के दिन सुबह पूजा के दौरान ग्रामीणों ने देखा कि नीम के पेड़ के तने से दूध की बूंदें टपक रही हैं। धीरे-धीरे यह बूंदें धार का रूप लेने लगीं। जैसे ही यह खबर फैली, गांव में भीड़ जमा हो गई। लोग इसे दैवीय संकेत और माता रानी की कृपा मानते हुए हाथ जोड़कर श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। कई लोग पेड़ से गिरते दूध को प्रसाद मानकर अपने घर ले जा रहे हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने जीवन में पहली बार ऐसा अद्भुत दृश्य देखा है। वहीं, महिलाएं और बच्चे भी पूरी आस्था से पूजा-अर्चना में जुट गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्र में इस तरह का चमत्कार होना किसी बड़े शुभ संकेत से कम नहीं है। दूसरी ओर कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना भी मान रहे हैं, लेकिन आस्था के रंग में डूबे श्रद्धालुओं के लिए यह घटना किसी दिव्य चमत्कार से कम नहीं। गांव का माहौल पूरी तरह धार्मिक और भक्ति रस से सराबोर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!