Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच सरपंच ने फीता काटकर किया ज्ञान मंच...

वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच सरपंच ने फीता काटकर किया ज्ञान मंच का उद्घाटन।

0
201


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर लगातार 18 वर्षों से नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति नया बाजार मझरिया शेख द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में शनिवार की संध्या पंचायत के सरपंच संजय कुमार पटेल पूजा अध्यक्ष भरत राज उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता तथा पंच रामदेव प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर ज्ञान मंच का उद्घाटन किया गया। आचार्य विपुल तिवारी ने वैदिक मंत्र उच्चारण से पूजन अर्चना कराते हुए फीता कटवाया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सरपंच संजय कुमार पटेल ने कहा कि पर्व त्योहार हमारे पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं। पर्व त्यौहार ईमानदार चरित्रवान अनुशासित संस्कार वान और धर्मपथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने शांतिपूर्वक और पावन तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।


कार्यक्रम का संचालन कर रहे अध्यक्ष भरत राज ने कहा कि पर्व त्यौहार मानव जीवन में सच्चाई संस्कार आदर्श रूपी ज्योति जलाते हैं। उन्होंने बताया कि लगातार 18 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पूजन समारोह में शांति बनाए रखने की अपील ग्रामीणों से की है।


उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता और यजमान दिलीप कुमार कुशवाहा ने आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की अखंडता जनकल्याण शांति सुख समृद्धि में वृद्धि एकता और भाईचारा के उद्देश्य से प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से तन मन धन से सहयोग करने की अपील की।


ज्ञान मंच के उद्घाटन के अवसर पर यजमान दिलीप कुमार कुशवाहा आचार्य पंडित विपुल तिवारी पंच रामदेव प्रसाद सुरेंद्र प्रसाद रामेश्वर प्रसाद अनिल कुमार मनोज कुमार राजू कुमार भंडार जी राजेश प्रसाद चंदेश्वर प्रसाद लालू सहनी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


अध्यक्ष भरत राज और उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इधर उत्कृष्ट सच्ची बेबाक पारदर्शिता और निष्ठा पूर्ण पत्रकारिता के लिए पत्रकार राजू शर्मा और पत्रकार अनिल कुमार शर्मा को सरपंच संजय कुमार पटेल द्वारा ज्ञान मंच पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!