Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धनहा थाना कांड संख्या 311/25 : फरार अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा

धनहा थाना कांड संख्या 311/25 : फरार अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा

0
211

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कांड संख्या 311/25 में दर्ज इस मामले में सभी अभियुक्त अब तक फरार बताए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने शनिवार को फरार अभियुक्तों के घर-घर जाकर इश्तेहार चिपकाया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों को न्यायालय से समन भेजा जा चुका है, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इस कारण अब इश्तेहार चिपकाकर जनता को सूचित किया जा रहा है कि अभियुक्तों को जल्द आत्मसमर्पण करना होगा, अन्यथा न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और फरार अभियुक्त जल्द गिरफ्त में होंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व धनहा थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया था। इस मामले में कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सख्ती का माहौल है और लोग चर्चा कर रहे हैं कि फरार अभियुक्त अब ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाएंगे। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!