Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वीआईपी मूवमेंट को लेकर बेतिया पुलिस ने कसी कमर

वीआईपी मूवमेंट को लेकर बेतिया पुलिस ने कसी कमर

0
162

एसपी बोले—हर कोना रहेगा सुरक्षा घेरे में, भीड़ नियंत्रण पर खास ध्यान

विजय कुमार शर्मा बगहा / रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 25-09-2025

माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार के प्रस्तावित बेतिया आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया ने कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। कॉलेज परिसर, मुख्य द्वार, पार्किंग क्षेत्र, बैठक स्थल और आसपास के मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

एसपी ने साफ निर्देश दिया कि भीड़-नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा घेरा तैयार किया जाए। साथ ही कॉलेज परिसर के प्रत्येक गेट पर सुरक्षा बलों की तैनाती और आवश्यक जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आम नागरिकों और आमंत्रित मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से लागू किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अफरातफरी की स्थिति न बने।

गृह मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के बीच लगातार समन्वय बैठकों का दौर चल रहा है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सभी तैयारियां तय समय पर पूरी कर ली जाएंगी और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित रूप से संपन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!