Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर एपी पाठक ने पौधारोपण कर देश...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर एपी पाठक ने पौधारोपण कर देश और चंपारण की सुख-समृद्धि की कामना किया।

0
246

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे वरिष्ठ जनसेवक एपी पाठक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की, विशेषकर चंपारण क्षेत्र की, सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और हरित भविष्य की कामना की। एपी पाठक का जीवन समाज के उत्थान और चंपारण क्षेत्र के समग्र विकास को समर्पित रहा है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों में कार्य कर समाज के वंचित वर्गों के हित में काम किया। वर्ष 2008 से अपने कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने बाबु धाम ट्रस्ट की स्थापना की, जिसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं का कौशल विकास, ग्रामीण स्वावलंबन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक सामाजिक कार्यक्रम चलाकर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। सेवा निवृत्ति के बाद भी ट्रस्ट के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए चंपारण क्षेत्र में आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

एपी पाठक ने इस अवसर पर कहा कि चंपारण की बेहतरी और क्षेत्रीय विकास उनका मुख्य फोकस रहा है। वे विश्वास करते हैं कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ही क्षेत्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और बाबु धाम ट्रस्ट समाज में सेवा का दीप जलाए हुए है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे सामूहिक प्रयासों से चंपारण को एक स्वच्छ, विकसित और आत्मनिर्भर क्षेत्र बनाने में योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!