अनिल कुमार शर्मा मझौलिया मझौलिया पश्चिम चंपारण।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में एनडीए गठबंधन के पांचो घटक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार में विकास का रथ तेजी से दौड़ने लगा है। कृषि शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली रोजी रोजगार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हुआ है। कृषि रोड मैप के जरिए किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है फसल उत्पादन एवं उत्पादकता में गुणात्मक वृद्धि हुई है। आपदा के समय सहायता दी जा रही है। आधुनिक तकनीक आधारित यंत्रों को सब्सिडी के आधार पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है ।जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम बिहार के किसानों के लिए तैयार किया जा रहा हैं।
आधारभूत संरचनाओं का विकास हो रहा है ।कृषि उपज के लिए नई बाजार की व्यवस्था की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार सरकार के विकास के बढ़ते कदम के तहत मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना छात्रावास में मुफ्त खाद्यान्न योजना मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना चलाए जा रहे हैं। सुदूर देहाती क्षेत्रों से भी अब पटना की दूरी कम होने लगी है और कम समय में लोग आसानी से बिहार की राजधानी पटना पहुंच रहे हैं। सड़कों का जाल बिछा दिया गया है।

उन्होंने बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल और बेतिया विधायक मंत्री रेणु देवी के द्वारा अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत व्याख्या की। खचाखच भरे ऑडिटोरियम में उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि बेतिया लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में अगर कोई विकास अधूरा रह गया है तो अपने सांसद और विधायक को सूचित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं। जीविका दीदी आशा कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को विकास से जोड़ा जा रहा है। राजद गठबंधन पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राजद की सरकार ने बिहार की जनता को धोखा देने और लूटने का काम किया है। राजद की सरकार के समय बिहार जंगल राज का पर्याय बन गया था। चारों तरफ लूट डकैती और अपहरण उद्योग संचालित हो रहे थे। चारों तरफ अशांति और अराजकता थी। परंतु एनडीए गठबंधन की सरकार ने बिहार में भय मुक्त वातावरण दिया। विकास योजनाओं की गति तेज की। चारों तरफ विकास योजनाओं की गंगोत्री प्रवाहित कर दी। आज बिहार में चारों तरफ शांतिपूर्ण और सुरक्षा का माहौल है। मुख्यमंत्री ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज देश का मान सम्मान विश्व पटल पर बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित और मजबूत हुई है। देश का विकास तीव्र गति से हो रहा है। अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति काफी मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की डबल इंजन की सरकार बनाने की जोरदार वकालत की है और कहा है कि बिहार को सबसे विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिए सबको संकल्पित होना होगा तथा पश्चिम चंपारण जिले के सभी विधानसभा सीटों से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को जीताकर एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने मैं सहायता करनी है।
मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सांसद डॉ संजय जयसवाल बिहार की पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी नौतन विधायक नारायण शाह चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह समेत एनडीए गठबंधन के पांचो घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव तथा संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने की।
मुख्यमंत्री के जन संवाद के दौरान पूरा ऑडिटोरियम नीतीश कुमार जिंदाबाद की गूंज से गुंजित होता रहा।