Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाल्मीकि नगर में मुख्यमंत्री के आगमन पर अधिकारियों ने लिया जायजा

बाल्मीकि नगर में मुख्यमंत्री के आगमन पर अधिकारियों ने लिया जायजा

0
327

बाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाल्मीकिनगर आगमन को लेकर डीएम एसडीएम समेत कई अधिकारियो ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे वाले स्थलों का निरिक्षण कर जायजा लिया है । बतादे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 सितंबर को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर और बेतिया का दौरा करेंगे। जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इंडो नेपाल सीमा वाल्मीकिनगर में प्रस्तावित लव कुश पार्क स्थल के शिलान्यास स्थल समेत हेलीपैड और कन्वेंशनल सेंटर का सोमवार को निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री सबसे पहले वाल्मीकिनगर आएंगे। इसके बाद वे बेतिया लौटेंगे,जहां वे रमना मैदान के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
दरअसल मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर में दो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिसमें वाल्मीकिनगर से सिकटा तक दोन नहर पर बनने वाली सड़क और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के पास लव कुश पार्क शामिल है। लिहाजा सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन समेत एसएसबी पूरी तरीके से मुस्तेद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!