Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सघन जांच अभियान पुलिस प्रशासन द्वारा एसएसबी...

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सघन जांच अभियान पुलिस प्रशासन द्वारा एसएसबी के सौजन्य से चलाया

0
280

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाल्मीकिनगर आगमन को लेकर सघन जांच अभियान पुलिस प्रशाशन द्वारा एसएसबी के सौजन्य से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 सितंबर को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर और बेतिया का दौरा करेंगे। जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इंडो नेपाल सीमा वाल्मीकिनगर में प्रस्तावित लव कुश पार्क स्थल के शिलान्यास स्थल समेत हेलीपैड और कन्वेंशनल सेंटर का रविवार को डॉग स्क्वायड के साथ निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री सबसे पहले वाल्मीकिनगर आएंगे। इसके बाद वे बेतिया लौटेंगे,जहां वे रमना मैदान के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
दरअसल मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर में दो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिसमें वाल्मीकिनगर से सिकटा तक दोन नहर पर बनने वाली सड़क और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के पास लव कुश पार्क शामिल है। लिहाजा सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन समेत एसएसबी पूरी तरीके से सजग है। एसएसबी 21 वीं बटालियन के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत के आदेशानुसार डॉग स्कवाड से चिन्हित दौरे स्थलों की जाँच किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!