Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया : जन सुराज का भाजपा-जदयू पर बड़ा हमला

बेतिया : जन सुराज का भाजपा-जदयू पर बड़ा हमला

0
193

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

जन सुराज पार्टी ने पश्चिम चंपारण में सत्तारूढ़ दलों पर जमकर हमला बोला। जिला मुख्य प्रवक्ता सिकंदर चंद्रा ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के परिवार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019-20 के दौरान उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय के खाते में 2 करोड़ 12 लाख रुपये जमा हुए। चंद्रा ने सवाल उठाया कि “जब इतनी बड़ी राशि उनके पास थी, तो फिर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल से कर्ज क्यों लिया गया?”

उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तीखा वार किया। उन पर सदानंद सिंह हत्या कांड में आरोपी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी उम्र का प्रमाणपत्र बनाकर जेल से बाहर निकले। साथ ही चुनावी हलफनामे में उम्र और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया।

वहीं, संगठन महासचिव सचिंद्र पांडेय ने जदयू नेता अशोक चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दाहिने हाथ कहे जाने वाले चौधरी बिहार के सबसे भ्रष्ट नेताओं में गिने जाते हैं। आरोप लगाया गया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपने निजी सहायक के नाम पर पटना जिले के बिक्रम में 23 कट्ठा बेनामी जमीन खरीदी और बाद में उसे अपनी बेटी के नाम करा दिया।

सचिंद्र पांडेय ने पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेतिया पीएमसीएच की बदहाल स्थिति, हॉस्पिटल रोड पर अवैध कब्जा और खराब ड्रेनेज सिस्टम के लिए जायसवाल जिम्मेदार हैं। इसके अलावा संसदीय क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों की स्थिति जर्जर है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!