Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसएसबी कमांडेंट द्वारा वाल्मीकि नगर के विभिन्न मीडिया कर्मियों के साथ औपचारिक...

एसएसबी कमांडेंट द्वारा वाल्मीकि नगर के विभिन्न मीडिया कर्मियों के साथ औपचारिक संवाद किया

0
246

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत द्वारा शनिवार के देर शाम को सीमा क्षेत्र वाल्मिकीनगर के विभिन्न मीडिया के सदस्यों के साथ औपचारिक संवाद किया गया l इस दौरान, सीमा क्षेत्र संबंधित विषयों पर, आने वाले समय में एसएसबी के द्वारा की जाने वाली मानव कल्याण योजनाओं पर, सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, अवैध गतिविधियों, तस्करी, गलत सूचनाओं या अफवाहों को फैलने से रोकने, राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका और सीमा पर होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में चर्चा की गयी। साथ ही इन विषयों में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना व आदर किया l मीडिया सदस्यों ने एसएसबी 21वीं वाहिनी का निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का सराहना किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!