Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वार्ड सदस्य ने छठ व्रतियों को दिया सौगात,अब नए छठ घाट पर...

वार्ड सदस्य ने छठ व्रतियों को दिया सौगात,अब नए छठ घाट पर छठ व्रती करेगी छठ पूजा।

0
346

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


लाल सरैया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य मंटू कुमार ने इस वर्ष छठ व्रतियों को नवनिर्मित छठ घाट रूपी सौगात दिया है। नवनिर्मित छठ घाट प्रसिद्ध मसान दाई पावन स्थल के समीप धनौती नदी के किनारे 15 वें वित्त आयोग के सौजन्य से लगभग 7 लाख रुपए की प्राक्कलन राशि से निर्मित हुआ है। वार्ड सदस्य मंटू कुमार ने बताया कि उन्होंने छठ व्रतियों को आश्वासन दिया था कि वर्ष 2025 में छठ पूजा नवनिर्मित छठ घाट पर होगा। सतनारायण ठाकुर संतोष ठाकुर विश्वनाथ यादव रामधनी शाह रामपाल शाह महंत प्रसाद शिवजी प्रसाद सुरेश यादव आशा देवी उषा देवी रूपा देवी शकुंतला देवी शांति देवी राधेश्याम प्रसाद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए वार्ड सदस्य मंटू कुमार को बधाई दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष तक पुराने और टूटे हुए छठ घाट पर छठ पूजा होती थी जो काफी कठिनाइयों से भरा होता था। व्रतियों को छठ घाट पर बैठने और अर्घ देने में काफी कठिनाई होती थी। टूटे-फूटे घाट के कारण कोसी भरने में भी काफी दिक्कत होती थी।
लेकिन इस बार नवनिर्मित छठ घाट पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
मुखिया साजरा खातून पति खुर्शीद आलम ने बताया कि वार्ड नंबर 10 के ग्रामीणों की विशेष मांग पर इस छठ घाट का निर्माण कराया गया है। छठ पूजा के दिन छठ घाट के आसपास सफाई कराते हुए रोशनी की उचित व्यवस्था की जाएगी।
वार्ड सदस्य मंटू कुमार ने बताया कि इस वर्ष नवनिर्मित छठ घाट पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष ख्याल रखा जाएगा।
भूई परी करने वाले व्रतियों के लिए सड़क की सफाई छठ घाट की सफाई उचित जगह पर रोशनी की व्यवस्था का विशेष इंतजाम रखा जाएगा।
कुल मिलाकर वार्ड सदस्य मंटू कुमार द्वारा वार्ड नंबर 10 में धनौती नदी के किनारे नए छठ घाट का निर्माण करा कर ग्रामीणों के बहु प्रतिक्षित मांग को पूरा किया है। इससे ग्रामीणों में हर्ष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!