Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की ओर कदम

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की ओर कदम

0
217

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मधुबनी/बगहा। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं० भरत उपाध्याय एवं उच्च विद्यालय धनहा की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। दोनों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार एवं मजबूत समाज की नींव है।”

इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष अभियान के अंतर्गत 9 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीका लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से बचाव और जागरूकता प्रदान करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी सशक्त और सुरक्षित बन सके।

टीकाकरण की देखरेख डॉ. रविन्द्र सिंह ने की। अभियान के दौरान बीएमसी यूनीसेफ के संतोष सिंह राठौर ने बताया कि इस तरह के प्रयास न केवल बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल है।

कार्यक्रम में एएनएम अर्चना तारसी यूस, अविता कुमारी, कामिनी कुमारी, नूतन शर्मा, मंजीत कुमार यादव, ब्रजेश कुमार सिंह और दिनेश कुमार गुप्ता सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से जागरूकता बढ़ाने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की और कहा कि जब बच्चियां स्वस्थ रहेंगी तभी उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। अभियान के प्रति बच्चियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!