Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रतापपुर हबीबनगर पेट्रोल पंप पर गोलीकांड, एक युवक घायल

प्रतापपुर हबीबनगर पेट्रोल पंप पर गोलीकांड, एक युवक घायल

0
210

सिवान बिहार से पंकज सिंह की रिपोर्ट

प्रतापपुर। क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रतापपुर हबीबनगर स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान रंगीला यादव (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी प्रतापपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के वक्त रंगीला यादव पेट्रोल पंप पर अपने नियमित कार्य में व्यस्त था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे अपराधियों ने निशाना साधते हुए फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ में लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए घायल को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिवान सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।

उधर, पेट्रोल पंप पर गोलीकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पेट्रोल पंप व बाज़ार क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और बहुत जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!