Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नारी सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नारी सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
179

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया/ 19 सितम्बर। नारी सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की ओर से उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोनार, शनिचरी थाना परिसर तथा बगड़ कुमार उच्च विद्यालय, लौरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को अपहरण, बलात्कार, दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़खानी जैसे अपराधों के दुष्प्रभाव तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रासंगिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों ने पूरी दिलचस्पी से कार्यक्रम सुना और समझा। उपस्थित लोगों ने नारी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार का अपराध होने पर तत्काल थाना में शिकायत दर्ज कराने का संकल्प लिया। पुलिस व जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए लोगों ने इसे समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!