Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास इनरवा थाना क्षेत्र से 57.02 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद एवं एक...

इनरवा थाना क्षेत्र से 57.02 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद एवं एक अभियुक्त की गिरफ्तारी।

0
186

रमेश ठाकुर रामनगर / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इनरवा थाना क्षेत्र के सेमरवारी पुल के पास पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नेपाल से लाए जा रहे 57.02 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और नेपाल सीमा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
जानकारी के मुताबिक, 18-19 सितम्बर 2025 की मध्य रात्रि लगभग 2:30 बजे, पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर थानाध्यक्ष इनरवा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं बल द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी नेपाल की ओर से 3-4 व्यक्ति अपने पीठ पर बोरे में कुछ सामग्री लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे।
पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए एक तस्कर को धर दबोचा। उसके पिट्ठू बैग से गांजा जैसी मादक सामग्री बरामद हुई। वहीं, अन्य फरार तस्करों द्वारा फेंके गए बोरों की तलाशी लेने पर उसमें भी भारी मात्रा में गांजा मिला। बरामदगी का कुल वजन 57.02 किलोग्राम पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लखन सहनी के रूप में हुई है।
इस मामले में इनरवा थाना कांड संख्या 123/25, दिनांक 19/09/2025 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की चौकसी से तस्करों के हौसले पस्त
नेपाल सीमा से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। लेकिन इनरवा थाना पुलिस ने अपने सक्रियता और सतर्कता से एक बड़ी खेप पकड़ी है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी से तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस अधिकारियों की सराहना:-


इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन की रणनीति और नेतृत्व की प्रशंसा की जा रही है। वहीं, डीआईजी चंपारण रेंज हर किशोर राय के मार्गदर्शन और निगरानी में जिले की पुलिस लगातार सीमावर्ती इलाकों में तस्करों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के ऐसे प्रयासों से समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!