Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

0
240


बाबा विश्वकर्मा की जय से गूंजा मझौलिया।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


परमपिता ब्रह्मा के मानस पुत्र देव शिल्पी महान शिल्पिकार और रचनाकार बाबा विश्वकर्मा की पूजन अर्चना समस्त प्रखंड में धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही बाबा विश्वकर्मा की पूजन अर्चना के लिए चहल-पहल देखी गई। स्थानीय शुगर मिल जीप स्टैंड मोटरसाइकिल गैरैजो हार्डवेयर दुकानों साइकिल दुकानों छोटे बड़े कल कारखानों आदि में धूमधाम से बाबा विश्वकर्मा की पूजा की गई। बाबा विश्वकर्मा के वंशजों लोहार सोनार ठठेरा बढई कसेरा आदि ने अपने कुल देवता बाबा विश्वकर्मा की पूजा की। स्थानीय वैष्णवी होंडा शोरूम जनता ऑटोमोबाइल्स शोरूम रोहित टीवीएस शोरूम शुगर मिल जीप स्टैंड आदि में बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा रखकर पूजा की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया।
वैष्णवी होंडा मझौलिया के संचालक पप्पू कुमार और गुड्ड कुमार ने बताया कि देव शिल्पी रचनाकार बाबा विश्वकर्मा की जयंती पर नए वाहन की खरीद पर ग्राहकों को विशेष उपहार भी दिया गया।जीप स्टैंड के भीम सिंह वीरेंद्र शाह राजकुमार सिंह सुनील कुमार सिंह आदि ने बताया कि आज के दिन आने जाने वाले यात्रियों को भाड़ा में छूट दी गई।
कुल मिलाकर देव शिल्पी और रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती समस्त प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई तथा बाबा विश्वकर्मा की जयकार से पूरा प्रखंड गुंजित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!