Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन उच्च माध्यमिक विद्यालय महनागनी मैं जिला पार्षद रामधनी पटेल ने किया पुस्तकालय...

उच्च माध्यमिक विद्यालय महनागनी मैं जिला पार्षद रामधनी पटेल ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन।

0
235

ज्ञान का भंडार होता है पुस्तकालय।

निर्धन और मेधावी छात्रों के लिए ऑक्सीजन के समान साबित होता है पुस्तकालय।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

उच्च माध्यमिक विद्यालय महनागनी मैं बुधवार को जिला पार्षद रामधनी पटेल प्रधानाध्यापक अर्पणा कांत मिश्रा और रामाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में जिला पार्षद रामधनी पटेल ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। जिसमें उच्च माध्यमिक विद्यालयों को पुस्तकालय की सौगात देना शामिल है।
उन्होंने बताया कि निर्धन और मेधावी छात्रों के लिए पुस्तकालय ऑक्सीजन के समान साबित होता है। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पुस्तक रहती है जिसको पढ़कर छात्र अपना भविष्य उज्जवल करता है।
प्रधानाध्यापक रामाशंकर सिंह ने कहा कि पुस्तकालय शिक्षा का एक उपयोगी अंग है। निर्धन कमजोर और मेधावी छात्र पुस्तकालय की सहायता से अपने भविष्य को उज्जवल करते हैं और बेहतर जीवन का निर्माण कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि आईए हम सब मिलकर पुस्तकों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए पढ़ते और पढ़ाते हैं।
पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर चौरसिया सुखदेव पाल मंडल अध्यक्ष मैनेजर प्रसाद प्रेम कुमार अनिल राम मंडल अध्यक्ष महादलित दलित मोर्चा प्रमोद प्रसाद मदन पटेल बंदे पांडे श्रीमाली गिरी ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह समेत गजेंद्र कुमार शर्मा नेहा उर्वशी उर्वशी रवि यादव मधुसूदन पाल तेज मनी कुमार आदि शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
आगत अतिथियों को फूल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक अर्पणा कांत मिश्रा द्वारा दिया गया। बताते चले की पुस्तकालय सामग्री का अधिष्ठापन कार्य वित्तीय वर्ष 2025 26 के तहत कियागया है। योजना मध्य सिस्टम राज्य वित्त आयोग जिला परिषद पश्चिम चंपारण क्षेत्र संख्या 39 के सौजन्य से हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!