Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भीतहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार

भीतहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार

0
222

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भीतहा थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों के आलोक में छापामारी अभियान चलाकर चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, न्यायालय श्री अनुमंडल दंडाधिकारी बगहा के वाद संख्या 800/25 में वारंटी विनय कुशवाहा पिता हरिशंकर कुशवाहा, ग्राम बिनही को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह वाद संख्या 874/25 में वारंटी रामजीत यादव पिता बलवंत यादव, उमाशंकर यादव पिता महातम यादव तथा टुनटुन पटेल पिता लालजी पटेल, ग्राम भगवानपुर भईसहवा को हिरासत में लिया गया।

इसके अलावा, न्यायालय पोक्सो कोर्ट बेतिया के आदेश पर वारंटी मुसरफ मियां पिता अमरुल मियां, ग्राम रूपही टांड को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संदर्भ में भीतहा थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!