Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 12.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

12.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

0
192

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया (पश्चिम चंपारण)।
जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए लौरिया थाना पुलिस ने गुरुवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने 12.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बेतिया के गुप्त निर्देश पर लौरिया थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ 11 सितंबर 2025 की रात लगभग 9:30 बजे सौराहा भगवती मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या– BR22W5291) पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 12.5 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवकों की पहचान नितिल कुमार (पिता– विनोद मंडल) और प्रांजल पटेल (पिता– महेंद्र पटेल), दोनों ग्राम सोमगढ़ थाना साठी, जिला पश्चिम चंपारण निवासी, के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया और गांजा के साथ बाइक जब्त कर थाना लाया गया।

इस संबंध में लौरिया थाना कांड संख्या– 395/2025 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध किस बड़े तस्करी नेटवर्क से है और गांजा कहां से लाया गया तथा कहां ले जाया जा रहा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में नशे के धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!