पैर फिसलने से महिला नदी में गिरी, शव की तलाश में जूटी एसडीआरएफ की टीम

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा एक के हरदी – नादवा पंचायत के वार्ड नं एक प्रतापपुर गांव के एक महिला की खुंटी नदी में शुक्रवार की सुबह पैर फिसल जाने से डूब गई। महिला शौच करने खुंटी नदी के तरफ गई थी। घटना की सुचना पर चौतरवा थाने के सब – इन्स्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह और 112 की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ शव खोजने में जूट गए। सब – इन्स्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि खुंटी हरहा नदी में डूबी महिला की पहचान हरदी नादवा पंचायत के वार्ड नं एक प्रतापपुर गांव के 25 वर्षीय महिला अंतिमा देवी पिता रामायण राम के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की शादी सेमरा थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव के सन्हु राम के साथ हुई थी। उक्त महिला अपनी मैके प्रतापपुर गांव आई थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे शौच करने गई हुई थी, तभी खूंटी हरहा, नदी में पैर फिसल गया।उन्होंने बताया कि जब आधे घंटे तक नही पहुंची तब परिजनों ने खोजबीन शुरू किया।घटना स्थल पर चप्पल मिला है। घटना की सूचना पर 112 की पुलिस और चौतरवा थाना के सब – इन्स्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। तथा स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने खोजबीन किया किन्तु शव नही मिला।सब – इन्स्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को सूचित की गई है। हालांकि सुचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची। तथा खुंटी हरहा नदी में बोट की सहारे शव को खोजने में जूट गई। एसडीआरएफ टीम एच थ्री बेतिया के श्रवण झा ने बताया कि टीम के द्वारा खुंटी हरहा नदी में डूबी महिला की शव खोजी जा रही है। समाचार प्रेषण तक शव नहीं मिला था, तथा खोजने में टीम जूटी रही। परिजनों ने बताया कि मृतक की एक छोटी बच्ची 8 माह की है ,शादी तकरीबन 10 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला की डूबने के साथ ही शव नहीं मिलने से परिजनों की रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here