Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अतिक्रमण हटाने गए बगहा दो अंचलाधिकारी पर एक व्यक्ति ने किया हमला

अतिक्रमण हटाने गए बगहा दो अंचलाधिकारी पर एक व्यक्ति ने किया हमला

0
167

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा एसडीएम गौरव कुमार के निर्देश पर प्रखंड बगहा दो के अंचल अधिकारी रवि प्रकाश चौधरी नरवल बरवल पंचायत मंगलवार को गए थे। सीओ ने बताया कि विद्यालय के आसपास अतिक्रमण किए गए एक व्यक्ति लालबाबू गोंड द्वारा अचानक उनके ऊपर हमला कर दिया । जिससे मुझे सर ,आँख पर चोट लग गई। वही मौके पर मौजूद सीओ के पुलिस गार्ड द्वारा उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। खबर लिखने तक सीओ द्वारा पटखौली थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। बगहा दो सीओ को चोट लगने के बाद बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर राजीव कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। पटखौली थाना प्रभारी हृदय नंद सिंह ने बताया कि बगहा दो सीओ द्वारा आवेदन दिया गया है । आवेदन के आलोक में दोषी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!