भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक ने किया घोषणा।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक संजय कुमार द्वारा भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ बेतिया के क्षेत्रीय प्रभारी युवा नेता राहुल कुमार को भाजपा का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन युवा नेता राहुल कुमार के पार्टी के प्रति समर्पित भावना और उत्कृष्ट सेवा के साथ-साथ युवाओं में लोकप्रियता तथा बढ़ते जनाधार को देखते हुए किया गया है।
अपने मनोनयन पर युवा और लोकप्रिय भाजपा नेता राहुल कुमार ने कहा कि मैं पूर्ण समर्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सिपाही बना रहूंगा। संगठन मजबूती विस्तार केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। कार्यकर्ताओं के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगा तथा सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास की नीतियों का पालन करूंगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू दलसानिया प्रदेश संयोजक संजय कुमार सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इधर युवा नेता राहुल कुमार के प्रदेश सह संयोजक पद पर मनोनयन पर जिला अध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश संतोष कुमार सुशील जायसवाल संदीप श्रीवास्तवअमित चौबे मनु बाबू कुशवाहा कमल मुखिया जयप्रकाश कुमार भिखारी सिंह हरिशंकर शर्मा ओमप्रकाश पांडे सुरेश शाह वीरेंद्र चौबे संजय जयसवाल राकेश कुशवाहा आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।