मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार राहुल तेजस्वी होश में आओ होश में आओ से गुंजित हुआ वातावरण।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को अपमानजनक शब्द कहे जाने से आक्रोशित भाजपा गठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद को लेकर गुरुवार को चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के नेतृत्व में सरिसवा बाजार बंद कराया गया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया ।जिससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा।
इस दौरान मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार और राहुल तेजस्वी होश में आओ होश में आओ जैसे नारों से वातावरण गुंजित होता रहा।। चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि बिहार की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की मां के विरुद्ध कहे जाने वाले अपमानजनक शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेगी। मां जैसे पवित्र और पूजनीय के विरुद्ध देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंच से अपमानजनक शब्द का प्रयोग करना समस्त भारतीयों के लिए शर्मनाक घटना है। समस्त बिहारवासियों को गहरा आघात लगा है ।मान मर्दन हुआ है। जिसको कतई माफ नहीं किया जा सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजद बाम दल आदि के ठग बंधन को जनता करारा जवाब देगी और मां के अपमान का बदला लेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रेम जी साह राजेश उपाध्याय सुखदेव पाल कृष्णा प्रसाद रामेश्वर चौरसिया मैनेजर प्रसाद जिला पार्षद रामधनी पटेल अंबुजेश श्रीवास्तव हेमंत कुमार मिश्रा मदन पटेल प्रहलाद प्रसाद अशोक कुमार पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।