Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शोभा की वस्तु बना स्वास्थ्य उप केंद्र सेनुअरिया का नवनिर्मित भवन।

शोभा की वस्तु बना स्वास्थ्य उप केंद्र सेनुअरिया का नवनिर्मित भवन।

0
202


आज भी पुराने मकान में हो रहा है स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन।

रास्ते का अभाव होने के कारण नहीं संचालित हो रहा है नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बिहार चिकित्सा एवं आधारभूत संरचना लिमिटेड बिहार सरकार के सौजन्य से नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्वास्थ्य उप केंद्र सेनुअरिया आज भी शोभा की वस्तु बनी हुई है। योजना संख्या बी एम एस आई सी एल / आई एन एफ आर ए 18/2021 से निर्मित भवन की प्राक्कलन राशि 12 लाख से अधिक है। नवनिर्मित भवन पूरी तरह स्वास्थ्य सेवा संचालन के लिए सक्षम है लेकिन आज भी यहां मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद ने बताया कि रास्ते के अभाव में नवनिर्मित भवन में स्वास्थ्य सेवा का संचालन नहीं किया जा रहा है।


नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है लेकिन आने जाने का रास्ता नहीं होने के कारण आज भी पुरानी जगह पर ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र में जाने के लिए 10 फीट का रास्ता ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया लेकिन अतिक्रमण के कारण सिर्फ पगडंडी वाला रास्ता ही आने जाने का सहारा है। बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन से रास्ते का विवाद जल्द से जल्द खत्म करने की मांग किया है ताकि नवनिर्मित भवन में मरीजों का इलाज शुरू हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!